मऊ, जनवरी 10 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर/नासिरपुर निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक राणा सिंह पुत्र रामनवल सिंह की अहमदाबाद में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसका शव शनिवार की सुबह गांव पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव के अंतिम दर्शन के बाद परिजनों ने गाजीपुर जनपद मुख्यालय स्थित गंगा नदी के शमशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया। मृतक दो भाईयों मेंसबसे बड़ा था। जो ट्रक चालक का कार्य करके परिवार का जीविकोपार्जन करता था। रणधीर की मौत से पत्नी प्रियंका सहित छोटे-छोटे चार बच्चे सहित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...