बरेली, मार्च 29 -- मीरगंज/शीशगढ़। ट्रक चालकों को धमकाकर अवैध वसूली कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी उत्तराखंड की सीमा में फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से असलहा, नकदी एवं कार बरामद की। पाचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शीशगढ़ थाने के टांडा छंगा क्षेत्र में पीआरवी को गुरुवार की रात 3.30 बजे कार सवार लोगों द्वारा बहेड़ी रोड पर ट्रक चालकों को धमकाकर अवैध वसूली की सूचना मिली। चौकी पर पुलिस कम होने पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बंजरिया चौकी के प्रभारी कृपाल सिंह को बुला लिया। वसूली करने वालों की तलाश में पुलिस बहेड़ी बॉर्डर पर पहुंच गई। मुखबिर ने बताया कि बंजरिया मोड़ की पुलिया पर कुछ लोग ट्रकों को रुकने का इशारा कर रहे हैं। बाइक से मौके पर पहुंची पुलिस को पुलिया के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.