बलिया, फरवरी 11 -- बैरिया। बैरिया-मांझी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया पुलिस चौकी के पास डंपर खराब होने से सात घण्टे तक आवागमन प्रभावित रहा। एनएच 31 पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों को आने जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय पुलिस द्वारा बलिया के तरफ से आने वाले वाहनों का देवराज ब्रह्म मोड़ से ही मार्ग डायवर्ट कर लालगंज-भुवाल छपरा- भगवानपुर के रास्ते पूरब की तरफ भेजा गया। वही मांझी के तरफ से आने वाले वाहनों को तहसील मोड़ से रानीगंज बाजार के तरफ वाले मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...