फतेहपुर, जनवरी 21 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास सरिया लादे जा रहा ट्रक साइकिल सवार को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर खंदक में पलट गया। जिससे बिजली का एक खंभा टूटकर एक कार के ऊपर गिर गया। दुर्घटना होते ही राहगीरों और आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। लोगो की जुटी भीड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। वहीं कार में सवार कानपुर का परिवार मैहर मां शारदा देवी के दर्शन को जा रहा था। परिवार बाल बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...