प्रमुख संवाददाता, फरवरी 14 -- स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ओडिशा से लखनऊ और आसपास के जिलों में गांजा सप्लाई करने वाले एक संगठित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब पांच क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसे ट्रक की चेसिस में बने विशेष गुप्त खांचे में छिपाकर लाया जा रहा था। एसटीएफ की इस बड़ी कार्रवाई से प्रदेश में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।काली स्कॉर्पियो कर रही ट्रक को एस्कॉर्ट एसटीएफ को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि उड़ीसा के मलखानगिरी क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा ट्रेलर के माध्यम से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ टीम ने संदिग्ध मार्गों पर निगरानी शुरू की और संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस को...