नैनीताल, दिसम्बर 15 -- गरमपानी। रातीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा ट्रक और खैरना से अल्मोड़ा से आ रहे कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को हल्द्वानी ले जाया गया। सूचना पर खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से घटना की सूचना प्राप्त हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...