गोपालगंज, फरवरी 2 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। शहर के अरार मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर यूपी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बिजली आपूर्ति से जुड़े तीन लाइनों का रेल पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण सदर अस्पताल के लिए बनाए गए डेडिकेटेड फीडर, शहर में बिजली आपूर्ति करने वाले फीडर नंबर तीन तथा कुचायकोट प्रखंड को आपूर्ति करने वाली 33 हजार केवीए लाइन में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। घटना के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बसडीला फीडर से जोड़कर शहर सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कराई। ज्ञात हो कि अरार मोड़ फ्लाईओवर के नीचे एनएच-27 के किनारे 12 से अधिक आपूर्ति लाइनों के लिए रेल पोल लगाया गया है। सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से इनमें से तीन लाइनों का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.