चंदौली, जनवरी 1 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप सर्विस रोड पर बीते बुधवार की देर शाम ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटी में टकरा गया था। इस दौरान चाय पी रहे बलिया निवासी ट्रक खलासी और एक दूधिए की मौत हो गई। घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव पीएम कराकर परिजनों को सौंपकर चालक सहित ट्रक कब्जे में लेकर र्कावाई में जुटी है। क्षेत्र के बगही गांव के पास सर्विस रोड के किनारे भतीजा गांव का एक व्यक्ति गुमटी में चाय की दुकान चलाता है। बीते बुधवार की देर शाम झारखंड टाटा से लखनऊ जा रहे चालक बलिया निवासी शैलेंद्र तथा उसका खलासी धनंजय चाय पीने के लिए अपनी ट्रक को सर्विस रोड के किनारे खड़ा कर दिये। इस ...