बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- ट्रक के धक्के से मिस्त्री घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पटेल चौक पर एक हाईवा ट्रक ने राहगीर को धक्का मार दिया। हादसे में 40 साल का सुखदेव मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अरियरी के हुसैनाबाद का है। उसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया है। वहीं, लोगों ने हाइवा और चालक को पकड़कर यातायात थाने की पुलिस को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...