सोनभद्र, फरवरी 8 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास शनिवार शाम कोयले लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। घटना के संबंध में रविवार को मृतका के रिश्तेदार अमरेश कुमार ने पुलिस को सूचन देते हुए बताया कि उनकी बुआ 50 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी रामसुधार, अपने पुत्र श्रवण कुमार के साथ शनिवार शाम शक्तिनगर से वापस अपने घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कोयला लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उनकी मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.