मिर्जापुर, फरवरी 11 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के रतनगंज जिला कारागार के समीप ट्रक के धक्के से बिजली 11 केवी तीन हाईटेंशन बिजली पोल टूट गए। जिससे बुधवार की भोर में आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली के अभाव में पानी न आने से सुबह लोगों को दैनिक क्रिया पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जेल रोड उपकेंद्र के एसडीओ दीपक पटेल ने बताया कि भोर में ट्रक रतनगंज के रास्ते जा रहा था। इसी बीच 11 केवी बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक एक कर तीन बिजली के पोल टूट गए। जिससे रतनगंज,पुरानी दशमी,डंकीनगंज समेत नगर के अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सहायक अभियंता ने बताया कि भोर से टूटे हुए पोल को बदलने का कार्य शुरू करवा दिया गया। दो पोल बदले जा चुके हैं। एक और पोल लगाकर तार कसने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.