मिर्जापुर, जनवरी 10 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमिलिया 84 गांव के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव निवासी 27 वर्षीय ज्योति नारायण बाइक से ददरा बाजार किसी काम से गए थे। बाजार से सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही इमिलिया 84 गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वें बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। घायल युवक को देख राहगीरों और आस-पास के लोगों ने उनके घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती करा दिया है। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने ...