मिर्जापुर, जनवरी 21 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव में बुधवार की रात गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बिहसड़ा गांव रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। मृत भाई प्रयागराज के कोरांव निवासी हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज के कोरांव के नेवढ़िया कंवरिया निवासी 23 वर्षीय चंद्रेश कुमार नीबी लेड़ियारी गाँव निवासी फुआ के लड़के 22 वर्षीय मंतोष बिंद के साथ सुबह घर से निकला। दोनों जिगना के बिहसड़ा कला गांव में रिश्तेदार के यहां आए थे। यहां से देर शाम वापस अपने घर जाने के लिए निकले। रात लगभग सात बजे जैसे ही बाइक सवार जिगना के सुमतिया गाँव के सामने पहुंचे। तभी प्रयागराज से आ रहे तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों ज...