मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास ट्रक के टक्कर से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। पुलिस ने जख्मी दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गोल्हनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अमृत लाल अपनी पत्नी 36 वर्षीय गीता को बाइक से लेकर राजगढ़ बाजार से अपने घर गोल्हनपुर जा रहे थे। जैसे ही ददरा बाजार के पास पहुंचे, तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...