चंदौली, दिसम्बर 26 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत सेमरा गांव स्थित एक अपार्टमेंट के सामने गुरुवार की देर रात्रि ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में घायल को भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस न वाहन सहित चालक को पकड़कर चौकी ले आयी और अग्रिम करवाई में जुट गई। भोजपुर निवासी अंकित केशरी वाराणसी स्थित चौक रेशम कटरा में ज्वेलरी की दुकान पर मैकेनिक का कार्य करता है। दुकान बंद होने के बाद राजघाट पुल बन्द होने के कारण रामनगर होते हुए अपने घर आ रहा था। जैसे ही सेमरा गांव स्थित एक अपार्टमेंट के सामने पहुँचा तभी रामनगर की तरफ से तेज रफ्तार से ...