मिर्जापुर, मार्च 21 -- पड़री। थाना क्षेत्र के पड़री बाजार के दाढ़ीराम रोड पर बीती देर रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार अंडा विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक का ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन चालक ट्रक समेत भाग निकला। ट्रक का नम्बर नोट कर पुलिस को दे दिया है। उधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी 38 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र रामबिलास सिंह पड़री स्थित दाढ़ीराम रोड पर अपने मकान में अंडा व चिकन की दुकान खोल रखा था। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की भी रात दुकान बंद कर अपने बाइक से घर बेलवन जा रहा था। दुकान से बाइक पर सवार हो चंद कदम आगे बढ़ा, पड़री चौराहे की तरफ से दाढ़ीराम की ओर जा रहे 14 चक्का ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। धक्का इतना जोरदार था कि अशोक के घटनास्थल पर ही प्राण पखेरू उड़ गए। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.