मिर्जापुर, जून 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर ट्रक और बाइक की टक्कर में दामाद की मौत हो गई। वहीं ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची लहंगपुर चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भिजवाया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिए। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी बाइक सवार कल्लू (32) वर्ष और जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी रामसागर 60 वर्ष एक ही बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे। दोनों जैसे ही राजापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.