बक्सर, जनवरी 15 -- ब्रह्मपुर। नगर पंचायत के शिव मंदिर रोड में बैंक ऑफ इंडिया के सामने मध्य रात्रि में बालू लदे ट्रक ने एक बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया। खंभा और बिजली का तार टूटने के बाद संजोग से बड़ी घटना नहीं हुई। लेकिन, घरों में बिजली की आपूर्ति वाले तार टूटने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और रात में लोग परेशान हो गए। सूचना के बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी रात में लगभग 3:00 बजे मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को बंद किया। इस घटना के बाद इलाके के घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। गुरुवार दोपहर बाद बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने पोल दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...