गाजीपुर, फरवरी 23 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देवकठिया धर्मकाटा के पास सोमवार की शाम साइकिल सवार को ट्रक ने धक्का मार दिया। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कुछ देर के लिए मौके पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया। बघोल गांव निवासी 52 वर्षीय मुसाफिर साइकिल पर सवार होकर जंगीपुर बाजार जा रहा था। वह जैसे ही देवकठिया धर्मकाटा के पास पहुंचा था कि सड़क पार करते समय ट्रक ने धक्का मार दिया। साइकिल समेत अधेड़ सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। घटना को देखकर जब तक लोग दौड़कर पास आए तो उसकी मौत हो गई थी। चालक वाहन लेकर भाग निकला। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आवागमन बाधित ह...