देवरिया, जनवरी 11 -- रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर शनिवार को ट्रक की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव की रहने वाली संध्या देवी पत्नी संदीप भूज शनिवार की सायं बाजार करने के लिए रुद्रपुर जा रही थी। जंगल पिपरा गांव के चौराहा पर वह सड़क क्रास कर रही थी। इसी बीच रुद्रपुर की ओर से जा रहा एक ट्रक ने संध्या को ठोकर मार दिया। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गई। महिला के सड़क पर गिरते ही लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही संध्या के पिता लालबहादुर भूज भी मौके पर पहुंच गए। परिजन संध्या को लेकर रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक देखकर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...