हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता हथसारगंज ओपी क्षेत्र के अंजानपीर चौक के बालू मंडी के पास ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवाल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 के पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को आनन-फानन मे हाजीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा गया। घायल व्यक्ति की पहचान महनार थाना क्षेत्र के सोगारथ सिंह के 45 वर्षीय पुत्र सोनेलाल सिंह बताया जा रहा है जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...