आजमगढ़, जनवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास शनिवार की सुबह ट्रक के टक्कर से पिता-पुत्री की मौत हो गयी। जबकि हादसे में पत्नी घायल हो गयी। घटना के समय सभी दवा लेने के लिए शहर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के अहियाई गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद चौहान अपनी तीन वर्षीया पुत्री सानवी और पत्नी के साथ स्कूटी से दवा लेने के लिए आजमगढ़ जा रहे थे। स्कूटी सवार नेशनल हाईवे स्थित कोटिला बाजार के आंवक मोड़ के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान आजमगढ़ से मुहम्मदपुर की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घायल पत्नी का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.