फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- फर्रुखाबाद। ट्रक का कट लगने से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस की टीम ने जांच की। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। हरदोई जिले के सांडी थाने के गंजरी गांव निवासी 70 वर्षीय विमला पत्नी सुमेर सिंह 26 जनवरी को ऑटो में सवार होकर फर्रुखाबाद आ रही थीं। इटावा बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के नया गांव उजरामऊ के सामने जब ऑटो पहुंचा कि तभी शहर की ओर से जा रहे एक ट्रक को चालक ने जब मोड़ पर तीव्रता के साथ मोड़ा तो ऐसे में पीछे की ओर ट्रक की टक्कर ऑटो में लग गई। इससे ऑटो में सवार विमला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्राइवेट वाहन से विमला को इलाज के लिए राजेपुर सीएचसी भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने ...