उरई, जनवरी 28 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब एक ट्रक के अंदर रखे मिनी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। कोंच गल्ला मंडी परिसर में खड़े एक ट्रक के चालक द्वारा ट्रक के अंदर मिनी गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख चालक घबरा गया और उसने तुरंत जलते हुए सिलेंडर को ट्रक से बाहर सड़क पर फेंक दिया। सड़क पर गिरते ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे जोरदार आवाज हुई और आसपास मौजूद लोग सहम गए। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर मिनी था, जिस कारण कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति को चोट आई। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए इलाके में...