संभल, दिसम्बर 18 -- बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पप्पू चैयरमैन वाली गली निवासी ट्रक चालक जाकिर (55) पुत्र रफीक का शव गुन्नौर क्षेत्र में बबराला-बदायूं हाईवे स्थित हिमायूपुर पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक के अंदर अकड़ी हुई अवस्था में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जाकिर दिल्ली से ट्रक लेकर बदायूं जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने हिमायूपुर पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा किया और ट्रक में ही आराम करने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी परवीन से फोन पर बात कर बताया कि वह पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर रहे हैं। इसके बाद पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित पत्नी ने गुन्नौर में रहने वाले अपने मामा नसीम को सूचना दी। नसीम मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.