गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में एक विश्वासघात और चोरी का मामला सामने आया है। एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक ने गाड़ी में लगे माल की सील तोड़कर हजारों रुपये का ऑटो पार्ट्स गायब कर दिया और फोन बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर नूंह निवासी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सील से छेड़छाड़ कर निकाला कीमती सामान मोहम्मदपुर झाड़सा निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जितेन्द्र ट्रांसपोर्ट के संचालक हैं। उनकी गाड़ी सेक्टर-36 स्थित नील मेटल कंपनी से सामान लोड कर मानेसर के दूसरे प्लांट के लिए रवाना हुई थी। जब गाड़ी वहां पहुंची, तो कंपनी अधिकारियों ने पाया कि ट्रक की सुरक्षा सील से छेड़छाड़ की गई है। मिलान करने पर पता चला कि गाड़ी से 464 पार्ट्स गायब हैं, जिनकी कीम...