अमरोहा, अप्रैल 18 -- ट्रक की साइड लगने पर ई-रिक्शा पलट गई। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास सिक्सलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में वाहन गलत दिशा में दौड़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह मोहल्ला नाईपुरा निवासी मिंटू ई-रिक्शा लेकर गजरौला की तरफ आ रहा था। उसमें अटलजी नगर निवासी रमेश भी सवार था। इसी बीच हाईवे पर ट्रक ने ई-रिक्शा को साइड मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गई। उसमें सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग जमा हुए व घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.