मधुबनी, दिसम्बर 10 -- लौकही। थाना क्षेत्र के कौरियाही के निकट बुधवार को रात्रि करीब आठ बजे ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ककहिया गांव के सोने लाल मंडल 25 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घटना के बाद ट्रक चालक अपनी वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। युवक अचेत अवस्था में करीब के खेत में पड़ा था। घटना की सूचना लौकही थाना को दी गई, इधर जख्मी को लौकही सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के प्रभारी डॉ अभिजीत कुमार ने बताया कि सिर बुरी तरह फट गया था। इधर लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि वे आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं, ट्रक की तलाश की जा रही है। परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.