आरा, दिसम्बर 18 -- -भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी बाजार पर गुरुवार को हुआ हादसा -दुकान लगाने बाजार ने के दौरान मोची को रौंदते निकल गया तेज रफ्तार ट्रक -हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे किया जाम -बीडीओ, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष की पहल पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे पर अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी बाजार पर गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग मोची की मौत हो गई। दुकान लगाने जाने के दौरान एक बेलगाम ट्रक से साइकिल सवार बुजुर्ग मोची को रौंद दिया। इसमें घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी स्व. शिव लाल राम के 65 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर राम थे। वे किरकिरी बाजार पर जूता-चप्पल बनाने ...