अररिया, जनवरी 29 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज-रानीगंज स्टेट हाइवे स्थित हरिपुर पंचायत के भाल पट्टी गांव के समीप बुधवार की संध्या ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो मासूम भाई- बहन की दर्दनाक मौत हो गई है,जबकि इस हादसे में माता पूजा देवी घायल हो गई है। जिसका इलाज़ फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। मृत मासूम बच्चे का नाम यश कुमार (6 वर्ष) और अनुष्का कुमारी (4 वर्ष) है, जो फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी रंजन दास और पूजा देवी के पुत्र व पुत्री है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पूजा देवी अपने भाई नरपतगंज के पथरदेवा गांव निवासी अजय दास के साथ अपने दो मासूम बच्चों को पल्सर बाइक जिसका नंबर बीआर 38 जेड/8194 पर सवार होकर सैफगंज स्थित अपने मौसा के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.