समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कबीर चौक सिंधिया के समीप मंगलवार की देर शाम ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान बढ़ोना गांव के दिलीप राय के पुत्र दीपक राय के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...