मोतिहारी, फरवरी 9 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल को जोड़ने वाली आईसीपी बाईपास रोड पर रविवार शाम ट्रक व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृत युवक की पहचान रक्सौल प्रखंड के हरनाही पंचायत के मुखिया जफिर के पुत्र सज्जाद के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सज्जाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में एक जकीउल्लाह 22 व कलीम 20 लगभग दोनों आमोदेई रामगढ़वा निवासी बताये जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हाद...