गया, जनवरी 1 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बारा मोड के समीप गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। एक अन्य घटना में सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार बाराचट्टी थाने के तेतरिया गांव के अभिमन्यु शर्मा का पुत्र था। दो पुत्रों में रोहित छोटा था। घायल युवक बाराचट्टी बाजार के जोधन यादव के पुत्र मनोज कुमार है। घायल युवक को बाद में स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए बाराचट्टी अस्पताल लाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार मृतक रोहित बाराचट्टी बाजार से सब्जी खरीद कर फोरलेन सड़क को पार कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान झार...