मोतिहारी, फरवरी 21 -- चकिया एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया टोल से 500 मीटर पहले, एनएच 27 चकबारा पंचायत के मोड़ पर शनिवार संध्या लापरवाह ट्रक चालक ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान सोनू पंडित (26), पिता हरिंद्र पंडित, वार्ड नंबर 1, ग्राम भगवानपुर इमलिया, थाना पिपरा के रूप में हुई है। लापरवाह ट्रक चालक मौके का लाभ लेते हुए भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पिपरा पुलिस पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनू पंडित अपनी साली के विवाह समारोह में गोसाईं पुर जा रहे थे, तभी लापरवाह ट्रक चालक ने ठोकर मार दिया। सोनू पंडित तीन भा...