मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित पिरौंछा चौक के पास ट्रक की ठोकर से फल लदी पिकअप वैन पलट गई। इसमें व्यापारी मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के इघारी निवासी मो. जमील जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मो. जमील ने पुलिस को बताया कि वे मुजफ्फरपुर बाजार समिति से करीब ढाई क्विंटल फल लेकर बेनीपट्टी जा रहा था। इसी बीच ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान पिकअप में ठोकर मार दी। बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। उस पर लदे फलों को व्यापारी के परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.