बेगुसराय, जनवरी 4 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित डंडारी ढाला के समीप रविवार को गिट्टी लदे ट्रक की ठोकर से मुर्गा लोड पिकअप वैन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही, पिकअप वैन का चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना को लेकर पिकअप वैन के मालिक द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर ट्रक चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदक मुंगेर जिला निवासी मो. एजाज ने बताया है कि पिकअप वैन पर 10 क्विंटल मुर्गा लोड था जो मुंगेर जा रहा था। घटना के बाद कुछ मुर्गे मृत पड़े थे। जबकि, ज्यादातर को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लूट लिया गया। घायल चालक की पहचान लखीसराय निवासी मो. शमीम खान के रूप में हुई है। उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिये बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...