बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया। एनएच-727 में स्टेशन चौक के समीप ट्रक की ठोकर से नगर निगम के वार्ड संख्या-14 के कर्मी जख्मी हो गया। ट्रक छोड़कर चालक व खलासी फरार हो गए। जख्मी शहर के आइटीईआई कॉलोनी निवासी नरेंद्र मल्लिक बताया गया है। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने नागेंंद्र को जख्मी हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बांय पैर फैक्चर हो गया है। इलाज किया जा रहा है। जख्मी निगम कर्मी ने बताया कि वह सुप्रिया रोड अवस्थित एचडीएफसी बैंक में पासबुक छपवाने गया था। पासबुक छपवाकर साइकिल से घर लौट रहा था,तभी स्टेशन चौक के समीप यू-टर्न के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीररुप से जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...