मोतिहारी, फरवरी 20 -- डुमरियाघाट, निज संवाददाता। एनएच 27 पर कोटवा से खजुरिया आने वाली लेन में धनगड़हा चौक के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रक व ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हो गयी। घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वहीं रोड रोलर का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत ट्रैक्टर चालक संदीप कुमार (25) व ज़ख्मी रोलर चालक राजकुमार (20) है। दोनों जिले के पिपरा थाना अंतर्गत कुंअरपुर गांव के निवासी हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोड रोलर को ट्रैक्टर चालक टोचन कर ले जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वहीं रोड रोलर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी रोड रोलर चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.