अररिया, जनवरी 13 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया-फारबिसगंज फोरलेन मार्ग स्थित गौरी चौक के समीप ट्रक की ठोकर से ऑटो सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति सदर प्रखंड क्षेत्र के छोटी पुरंनदाहा रहिका टोला वार्ड संख्या तीन निवासी जाबिर बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...