सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में जवाहरपुर-कुतुबनगर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रामकोट के टेड़वा गांव निवासी मनीष कुमार राजवंशी (30) शुक्रवार की देर रात रामकोट से गांव लौट रहे थे। जब वह जवाहरपुर-कुतुबनगर मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनीष अपने परिवार में सबसे बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.