रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक दोनों युवतियों के पैरों के ऊपर से गुजर गया। इसमें एक युवती के पैर बुरी तरह कुचल गए, जबकि दूसरी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब चार बजे तीनपानी रोड शुक्ला फार्म के पास दो युवतियां स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक दोनों युवतियों के पैरों के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद राहगीर घायल युवतियों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घायल युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा...