नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली कैंट स्थित रिंग रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रात करीब 1:40 बजे मेट्रो पिलर नंबर-73 के पास हुआ। टक्कर के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला था और संत नगर, बुराड़ी में रहता था। गुरप्रीत पेशे से कैब ड्राइवर था और 32 वर्षीय मनदीप कौर के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों नारायणा से धौला कुआं की ओर स्कूटी से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों को एम्स ट्रॉमा ...