मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- राम रतन इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रक में अनियंत्रित होकर स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से जिला अस्पताल को रेफर किया गया। सहसपुर निवासी तस्लीम अपने स्कूटर पर सतारन गांव निवासी इकरार को बिठाकर बिचोला से बिलारी की ओर आ रहे थे। इसी बीच स्कूटर को राम रतन इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सौ नंबर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर किया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कोतवाली पर खड़ा कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...