पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। छतरी चौराहे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने छतरी चौराहे पर जमकर हंगामा करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। भीड़ ट्रक चालक की हत्या कर देने पर अमादा थी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी समेत दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर चालक को हिरासत में लिया। घायलों को अस्पताल भिजवाकर शव को कब्जे में लिया गया है। हादसा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के टनकपुर-बरेली हाईवे पर छतरी चौराहे के समीप रविवर रात नौ बजे हुआ। एलएच शुगर फैक्ट्री में गन्ना खाली करके आ रहे ट्रक ने छतरी चौराहे पर पहले साइकिल सवार युवक को टक्कर मारी। इसके बाद कार में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.