बलिया, जनवरी 31 -- रसड़ा। मऊ मार्ग पर परसिया मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार रजमलपुर निवासी रिटायर आर्मी जवान 65 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद व उनके यहां रिश्तेदारी में आई कुरेम निवासी 17 वर्षीया प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि कहीं से बालू गिराकर जा रहे ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...