प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गाजी के बाग के पास माना पट्टी गांव निवासी राकेश पाल का 24 वर्षीय बेटा अभिषेक पाल बाइक से वापस अपने घर आ रहा था। प्रतापगढ़ की तरफ से वाराणसी जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा। बाइक सवार को टक्कर मारकर वाहन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीर घायल को ट्रामा सेंटर ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...