नोएडा, दिसम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 130 मीटर रोड पर वेडिंग डॉट मैरिज होम के सामने ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के रहने वाले राजकुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गजेंद्र ग्रेनो वेस्ट में मजदूरी करता था। गजेंद्र सोमवार को अपनी बाइक से चार मूर्ति की तरफ जा रहा था। 130 मीटर रोड पर वेडिंग डॉट मैरिज होम के सामने ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...