शाहजहांपुर, मार्च 23 -- निगोही-संवाददाता। सर्राफा व्यापारी के पुत्र की मौत ट्रक से टकरा जाने से हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक मार्च की बात है, निगोही के सर्राफा व्यापारी सर्वेश सोनी का 22 वर्षीय पुत्र आयुष सोनी दुकान के कार्य से शाहजहांपुर गया था। जब बह वापिस घर आ रहा था। तो डालमिया चीनी मिल के पास ट्रक संख्या यूपी-25 एटी 4770 से टकरा जाने की बजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था। समय से इलाज न मिल पाने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता सर्वेश सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.