फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- जनपाद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के पाढम चौकी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना जसराना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को उपचार के लिए भेजा। थाना जसराना के गांव श्याेंडा निवासी 20 वर्षीय कौशल किशोर 10 वर्षीय अभी, 45 वर्षीय शीला देवी बाइक से नगला जैय्या दावत खाने गए थे। दावत खाकर लौट कर आ रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर पाढम चौकी की पास शिकोहाबाद की तरफ से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कौशल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बालक अभी और शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर हो...