पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन निवासी रमा देवी ने थाना जहानबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति वेदप्रकाश अपने पुत्र धर्मेंद्र कुमार व पड़ोसी अजय के साथ 31 दिसंबर को मानपुर तिराहे पर सड़क किनारे खड़े होकर गांव आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पीलीभीत की ओर से आए ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...